CG VIRAL VIDEO : बाइक समेत तेज बहाव में बहा बुजुर्ग, खौफनाक वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Elderly man swept away along with his bike in strong current, horrifying video goes viral

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मूसलाधार बारिश के बीच एक बुजुर्ग की जान आफत में पड़ गई। खोडरी क्षेत्र के बढ़ावनढांड-पीपरखूंटी मार्ग पर बुजुर्ग बाइक से उफनते खूंटी नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरा।

CG VIRAL VIDEO : रील के लिए जान दांव पर! बिलासपुर में खतरनाक स्टंट

तेज बहाव में बुजुर्ग और उसकी बाइक कुछ देर तक फंसे रहे। बुजुर्ग ने किसी तरह हाथ-पैर चलाकर खुद को संभाला और सुरक्षित बाहर निकल आया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल है। हादसे ने बारिश में उफनते नदी-नालों को पार करने के खतरे की फिर याद दिला दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related