CG Tiranga Yatra: CM Sai flags off the Tiranga Yatra; Congress targets the government!
CG TIRANGA YATRA: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई. इस अभियान का मकसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के योगदान को याद करना और उनके सपनों के भारत को मजबूत करना है.
15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के जिले, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा. घरों से लेकर प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों तक तिरंगा लहराया जाएगा.
सभी विधानसभा क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में युवा महिलाएं और समाज के अलग-अलग वर्ग तिरंगा यात्रा निकालेंगे. अभियान के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा.
महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ माल्यार्पण भी किया जाएगा. यानी सरकार का फोकस राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर है, लेकिन इसी बीच तिरंगा अभियान पर सियासत भी गरमा गई है.
वहीं बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर PCC चीफ दीपक बैज ने निशाना साधा है. उन्होने कहा कि BJP तिरंगा के तीनों रंगों को अशुभ मानती थी.
BJP ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की दलाली की. RSS कार्यालय में तिरंगा नहीं फहरता है. BJP को पहले अपना इतिहास याद करना चाहिए. BJP अपने पाप धोने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है.
