JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!
JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रहे विवाद के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
तीनों ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है.
हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.
वहीं, 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID अब इन तीनों सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी.
यह घटना उस समय हुई जब परीक्षाओं में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर छात्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
अब सबकी नजरें सोमवार को होने वाले छात्रों के विधानसभा मार्च पर टिकी हुई हैं.
हालांकि छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और किसी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं करेंगे.
