CHHATTISGARH : Bus returning from Bhuteshwarnath met with an accident, 54 devotees narrowly escaped…
गरियाबंद. गरियाबंद में बड़ा हादसा टला भूतेश्वरनाथ धाम से रायपुर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस भकुर्रा मार्ग के पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय सड़क से नीचे उतर गई। बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया और सामने का कांच टूट गया। बस में 54 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
हादसे में सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ATTACK ON MAMTA BANERJEE: ममता के काफिले पर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल से हुआ हमला!
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सावन के दूसरे सोमवार से पहले भूतेश्वरनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम यातायात बहाल करने में जुटी रही।
