RAIPUR THEFT CASE : 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR THEFT CASE : Theft of Rs 60 lakh, 2 accused arrested within 48 hours

रायपुर। आमानाका के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपए की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने 28 जुलाई को परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर मकान में घुसकर आलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

CGPSC 2021 : सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, नियुक्ति का रास्ता साफ

पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को पकड़ा। दोनों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी मोंटी के खिलाफ पंडरी थाने में चोरी का एक और मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related