CGPSC 2021 : Supreme Court gives big relief, clears the way for appointment
रायपुर। CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चयनित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सरकार की SLP खारिज होने के बाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर मुहर लग गई है, जिसके तहत CBI जांच में दागी नहीं पाए गए चयनित अभ्यर्थियों को सशर्त नियुक्ति देने का निर्देश दिया गया था।
CGPSC 2021 में 171 पदों पर भर्ती हुई थी। भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों के बाद CBI जांच शुरू हुई और कई अभ्यर्थियों की नियुक्तियां अटक गई थीं।
CG TRANSFER LIST : CGHB में बड़ा फेरबदल, 3 अपर आयुक्तों के प्रभार बदले ….
अब जिन चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ CBI जांच में कोई प्रतिकूल तथ्य या चार्जशीट नहीं है, उनके लिए नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी 171 अभ्यर्थियों को स्वतः नियुक्ति मिलेगी। जिनके खिलाफ गंभीर आरोप या चार्जशीट है, उन पर हाईकोर्ट के आदेश की शर्तें लागू रहेंगी।
