CG PRIDE: Daughters of Chhattisgarh secure a spot in the Indian Junior Women’s Hockey Team!
CG PRIDE: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE)ने बिलासपुर की दो महिला हॉकी खिलाड़ी मधु सिदार और गीता यादव का जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है.
यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में आयोजित होगी. दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
मधु सिदार जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली हैं. उनके माता-पिता खेती करते हैं.
मधु ने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल और इंटर जोन चैंपियनशिप सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है.
कबीरधाम जिले के बोड़ला की गीता यादव का अंतरराष्ट्रीय अनुभव पहले से ही मजबूत रहा है. उन्होंने हॉकी की शुरुआती ट्रेनिंग कोच शिवा चौहान से ली.
वर्ष 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे पर पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने 2025 में अर्जेंटीना और 2026 में इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड दौरे में भी भारत की ओर से खेला.
खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग ने इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं.
