CG Suicide News: Student commits suicide by hanging himself in the ashram bathroom!
CG SUICIDE NEWS: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द में एक छात्र का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और ग्राम बासिन का रहने वाला था।
गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए, तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर इस घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पहले भी स्कूल प्रबंधन की शिकायत लेकर छात्र कलेक्टर कार्यालय गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
