CG BREAKING : Officers posted for 3 years will be removed, see order
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से एक ही जगह या एक ही कार्य-पटल पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाने का बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय और अधीनस्थ दफ्तरों तक हर तीन साल में कार्य-पटल बदलना अनिवार्य कर दिया है।


CG TRANSFER BREAKING : दो अवर सचिवों की अदला-बदली
सरकार ने साफ किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को उसी जगह बनाए रखना जरूरी हो, तो सक्षम प्राधिकारी से लिखित और कारण सहित मंजूरी लेनी होगी। इस फैसले का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता और सुशासन को मजबूत करना बताया गया है।
