RAILWAY NEW CATERING POLICY : Will food in trains become expensive?
रायपुर। ट्रेन में सफर करने वालों की जेब पर जल्द असर पड़ सकता है। रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत खाने की थाली 30 से 35% तक महंगी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, IRCTC के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
COMMONWEALTH GAMES 2026 : 39 मेडल, फिर भी चौथे नंबर पर भारत
नई व्यवस्था में पेंट्री कारों को धीरे-धीरे हटाकर स्टेशन आधारित क्लस्टर किचन और ई-कैटरिंग पर फोकस किया जाएगा। रेलवे का दावा है कि इससे भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा बेहतर होगी, लेकिन यात्रियों को हर थाली पर 20 से 30 रुपए तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। फिलहाल नई दरों और नियमों के लागू होने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
