RUCHIKA SINGH MOTHER ON PM MODI: गाली देने वाली लड़की की मां ने प्रधानमंत्री का जताया आभार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ruchika Singh mother on PM Modi: Mother of the girl who hurled abuses expresses gratitude to the Prime Minister!

 

 

RUCHIKA SINGH MOTHER ON PM MODI: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने PM मोदी के माफी वाले फैसले पर आभार जताया है।

लड़की की मां ने कहा कि वह आभारी हैं कि उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणियों के बावजूद उन्होंने माफ करने का विकल्प चुना।

मां ने कहा कि पीएम ने उनकी बेटी को नई जिंदगी दी है, जो उसके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने पीएम मोदी से बेटी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई है।

लड़की की मां ने कहा, “मैं इंस्टाग्राम नहीं चलाती हूं, जिस समय पहली बार मैंने सुना लोग कह रहे हैं कि ऐसे मां-बाप को डूब के मर जाना चाहिए। मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं क्या बोलूं। ये बेटी नहीं देश के बहुत सारे बच्चे, इस समय इस उम्र के जितने भी 10-20 साल की उम्र के बच्चे हैं, ये सारे ही इस कंडीशन पर आ चुके हैं।

मेरा पीएम मोदी से विनम्र निवेदन है कि ये इंस्टाग्राम, फेसबुक नई उम्र के बच्चों के लिए रोक दिया जाए। इनको सिर्फ पढ़ने दिया जाए, प्रदर्शन और ये जो सब चीजें चलती रहती हैं, आम आदमी छोटे बच्चों को उसमें एंट्री ना दी जाए।

18 साल के कम उम्र के बच्चों को इसमें एंट्री ना दी जाए। इन बच्चों का सिर्फ फायदा उठाया जाता है। इन बच्चों को कुछ भी बुलवा लो, इनको ना समाज का पता और ना ही किसी छोटे-बड़े का सम्मान।”

PM मोदी से भावुक अपील करते हुए मां ने कहा, “इनको छोटे-बड़े का सम्मान किसको क्या बोलना है, कितना बोलना है कुछ नहीं पता है। हम तो पीएम मोदी के सामने कुछ भी नहीं हैं, वो तो देश के राजा हैं।

उन्होंने कहा, “जैसे आप गांव-गांव को गोद ले रहो और देश को संवार रहे हो, एक छोटी सी पहल इस बच्ची को गोद ले लो और इसका जीवन संवार दो, इसको भी परिवार का प्यार मिले। गलती हुई है और माफी भी मांग रहे हैं, हम कैसे अपनी बात पहुंचाएं कि हम सच में शर्मिंदा हैं।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related