CG SEX RACKET BUSTED : Prostitution exposed at Lal Tanki house!
रायपुर डेस्क। रायगढ़ के लाल टंकी इलाके में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारकर एक महिला को हिरासत में लिया, जबकि मौके से दो युवतियां भी मिली हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
CG TRIBAL NEWS: 160 आदिवासी ग्रामसभा को मिलेंगे 15 लाख रुपए, कलेक्टरों को पत्र जारी!
पुलिस को लंबे समय से इस मकान में कथित देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हिरासत में ली गई महिला और दोनों युवतियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मोबाइल, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
