PM Modi’s Insta Video: Paper leak gangs will not be spared!
PM MODI INSTA VIDEO: गुरुवार को इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पारित होने के बाद इसे देश की परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक माफियाओं और परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोहों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्षों से केंद्र और राज्य सरकारें पेपर लीक जैसी गंभीर चुनौती से जूझ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है। अब सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें तकनीक के अधिक उपयोग के जरिए परीक्षा में होने वाली धांधली को रोकने की दिशा में मिलकर काम करेंगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कानून पर संसद के दोनों सदनों में दो दिनों तक विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद इसे मंजूरी मिली।
