CHHATTISGARH : Caste certificate correct… Inquiry committee rejects complaint
रायपुर डेस्क। सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को जाति प्रमाण पत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। जांच समिति ने शिकायत को निराधार बताते हुए उनका जाति प्रमाण पत्र सही माना है।
INDIAN HOCKEY TEAM JERSEY : नीली नहीं, अब भगवा जर्सी में उतरेगी भारतीय हॉकी टीम…
हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित जांच समिति ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की ओर से आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज या प्रमाण पेश नहीं किया गया। रिपोर्ट आने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ शिकायत की गई थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। यह मामला 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान दायर याचिका से जुड़ा था।
