CG SMART METER CONTROVERSY: बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सब स्टेशन का किया घेराव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Smart Meter Controversy: Public outrage erupts over power outages and smart meters; substation besieged.

 

 

CG SMART METER CONTROVERSY: बिलासपुर  शहर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर क्षेत्र में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे अनाप-शनाप बिलों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार मिल रही परेशानियों से आजिज आकर आखिरकार लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के आक्रोशित रहवासियों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सिरगिट्टी सब स्टेशन का घेराव कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोजाना घंटों गुल रहती है बत्ती

प्रदर्शनकारियों ने सब स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती चरम पर है। रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊपर से स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट मांग रखी कि बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार किया जाए और बढ़े हुए स्मार्ट मीटर बिलों की निष्पक्ष जांच की जाए।

 

महिलाओं ने बयां किया दर्द, कामकाज हो रहा प्रभावित

इस घेराव में बड़ी संख्या में गणेश नगर की महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि बार-बार बिजली कटने से सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ती है। घरेलू कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसके अलावा, उमस और गर्मी के बीच बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी बेहद बुरा असर पड़ रहा है।

 

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

भारी विरोध और घेराव को देखते हुए सिरगिट्टी सब स्टेशन के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने आक्रोशित भीड़ से चर्चा की और उनकी मांगों को ध्यान से सुना। विभाग की ओर से प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और बिलों से जुड़ी शिकायतों का भी निराकरण होगा।

इनका क्या कहना है.. 

 

  • रहवासियों की तरफ से बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के बिलों को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। तकनीकी खामियों को दूर कर आपूर्ति को जल्द सुचारू किया जाएगा। बिलिंग से जुड़ी समस्याओं की भी जांच कराकर उचित समाधान निकाला जाएगा।

चन्द्रेश पाटकर, एई, सिरगिट्टी सब स्टेशन

 

दिन-दिन भर लाइट गोल रहती है, जिससे घर का कोई काम नहीं हो पाता। बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है और ऊपर से स्मार्ट मीटर ने बिल इतना बढ़ा दिया है कि हम गरीब लोग कैसे भरें। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...