DUSU Election Results: ABVP wins 3 posts; NSUI fails to open its account!
DUSU ELECTION RESULTS: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना समाप्त होने के साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज करते हुए 3-0 का परिणाम अपने नाम किया है।
अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। 18वें राउंड तक यश डबास को 21,109 वोट मिले, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट प्राप्त हुए। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला करीबी रहा और महज कुछ सौ वोटों के अंतर से तस्वीर बदली।
सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने NSUI की नम्रता चौधरी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। रिया छावड़ी को कुल 18,366 वोट मिले, जबकि नम्रता चौधरी के खाते में 13,451 वोट आए।
वहीं, संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी। उन्हें 14,182 वोट मिले। NSUI के गोपाल चौधरी को 13,829 वोट मिले, जबकि SCS के विशेष यादव को 14,045 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर भी मुकाबला काफी नजदीकी रहा।
हालांकि उपाध्यक्ष पद की तस्वीर अलग रही। इस पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन आगे रहे। उन्हें 27,501 वोट मिले। ABVP के ईशु मौर्य को 14,506 वोट और NSUI के वीर छत्रथ को 3,827 वोट प्राप्त हुए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव में लगातार दूसरी बार हार से एनएसयूआई को तगड़ा झटका लगा है। आज जिस समय राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं तब दिल्ली विश्विद्यालय छात्रसंघ चुनाव के ये नतीजे एनएसयूआई के लिए अत्यंत निराशाजनक हैं।
