NEW GOVERNMENT CAR POLICY: मोदी सरकार की सरकारी काफिलों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEW GOVERNMENT CAR POLICY: Modi government’s ‘surgical strike’ on official convoys.

 

NEW GOVERNMENT CAR POLICY: केंद्र सरकार ने प्रशासनिक सुधार की बड़ी पहल करते हुए ‘एक अधिकारी, एक सरकारी कार’ के नियम को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है.

अब किसी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी.

साथ ही, सरकारी उपक्रमों और स्वायत्त संस्थाओं की गाड़ियों का निजी इस्तेमाल भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.

बता दें कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग को रोकने और सरकारी खर्च कम करने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है.

वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को एक से ज्यादा सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी, भले ही उसके पास किसी दूसरे मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम  या स्वायत्त संस्था का अतिरिक्त प्रभार ही क्यों न हो.

सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कहा है कि केंद्रीय सरकारी अधिकारी सरकारी उपक्रमों, अर्द्ध-सरकारी संस्थाओं, स्वायत्त निकायों या पीएसयू की गाड़ियों का गाड़ियों का इस्तेमाल केवल आधिकारिक दौरे के दौरान ही किया जा सकेगा.

यह आदेश सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, वित्तीय सलाहकारों और केंद्रीय मंत्रियों के निजी सचिवों को भेज दिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...