CG MANRENGA SCAM : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ा एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MANRENGA SCAM : Major action taken in 18-year-old MNREGA scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में ACB-EOW ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने बर्खास्त तत्कालीन CEO केपी देवांगन समेत 8 तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ करीब 6 हजार पन्नों का चालान पेश किया है।

आरोप है कि वर्ष 2006-07 और 2007-08 में मनरेगा से जुड़ी सामग्री की खरीदी में नियमों को दरकिनार कर बिना टेंडर केंद्रीयकृत खरीदी की गई। इस पूरी प्रक्रिया में सरकारी खजाने को 1.69 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें “अभियान के तहत पावर कंपनी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

जांच में सामने आया कि जिला पंचायत कांकेर और जिले की 7 जनपद पंचायतों में सामग्री खरीदी के नाम पर नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोपियों पर आपसी सांठगांठ और षड्यंत्र के जरिए शासकीय पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप है।

मामले में ACB-EOW ने 27 जुलाई 2026 को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, कांकेर की अदालत में 8 आरोपियों के खिलाफ 6,000 पन्नों का चालान पेश किया है।

आरोपियों में तत्कालीन जिला पंचायत CEO केपी देवांगन समेत कांकेर, नरहरपुर, चारामा, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा, भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल जनपद पंचायतों के तत्कालीन CEO शामिल हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related