CG RAID UPDATE : ₹11.38 crore loan scam! CBI files FIR
रायपुर। बलौदाबाजार में 11.38 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का खुलासा, CBI ने राजकुमार सराफ से जुड़ी कंपनी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की
बलौदाबाजार में राजकुमार सराफ के मकान पर हुई करीब 24 घंटे की कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआत में इसे ED की कार्रवाई माना जा रहा था, लेकिन FIR के मुताबिक मामला CBI से जुड़ा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर CBI ने धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टरों, गारंटर, अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ करीब 11.38 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में FIR दर्ज की है।
CBI के मुताबिक, कंपनी ने बैंक से मिली क्रेडिट सुविधा का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि कैश क्रेडिट खाते से रकम निकालकर अलग-अलग सहयोगी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई और फिर उसी रकम को पैकिंग क्रेडिट खाते में जमा कर लोन चुकाने जैसा दिखाया गया।
कंपनी को 2023 में 15 करोड़ रुपये की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट सुविधा मिली थी। लेकिन लोन खाता अक्टूबर 2024 में NPA हो गया। 31 जनवरी 2026 तक बैंक का 11.38 करोड़ रुपये बकाया था।
CJP PROTEST UPDATE : FIR नहीं हटी तो फिर देशभर में आंदोलन
CBI ने कंपनी की डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ, अभिषेक गुप्ता, गारंटर कुशल सोनी, अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, न्यासभंग, खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की जा रही है।
अब CBI संबंधित कंपनियों, बैंक अधिकारियों और पूरे मनी ट्रेल की जांच करेगी।
