Successful conclusion of the Men’s Open Tennis Tournament organized by Brahmavid Episeme Tennis Academy.
रायपुर। ब्रह्मविद एपिसेम टेनिस अकादमी (BATA) द्वारा 24 से 26 जुलाई तक ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल, रायपुर में आयोजित पुरुष ओपन टेनिस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 18 से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रायपुर, भिलाई और बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से खिलाड़ी शामिल हुए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रदर्शन का परिचय दिया।
फाइनल मुकाबले में एकलव्य सिंह राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सार्थक सुंदरानी को पराजित कर पुरुष ओपन खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल का उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं राज्य में टेनिस को बढ़ावा देने में सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
