SAURABH CHANDRAKAR : ED issues arrest warrant again for extradition from Oman
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया अब और तेज हो गई है। ED ने ओमान से उसके प्रत्यर्पण के लिए रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट से दोबारा ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है।
पहले ED को सौरभ चंद्राकर के दुबई में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी कर प्रत्यर्पण के दस्तावेज दुबई भेजे गए थे। लेकिन जांच में पता चला कि वह दुबई छोड़कर ओमान पहुंच गया है।
इसके बाद ED ने कोर्ट में नया आवेदन दिया। कोर्ट ने 16-17 जुलाई को दोबारा ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अब प्रत्यर्पण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों पर न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भारतीय हाई कमीशन भेज दिया गया है।
CG RAID UPDATE : 11.38 करोड़ का लोन घोटाला! CBI ने दर्ज की FIR
अब ओमान के संबंधित अधिकारियों और भारतीय एजेंसियों के बीच समन्वय के जरिए प्रत्यर्पण की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट क्या है?
ऐसा वारंट जिसकी कोई तय समय-सीमा नहीं होती। आरोपी के गिरफ्तार होने या अदालत द्वारा वारंट वापस लेने तक यह प्रभावी रहता है।
ED के मुताबिक, महादेव ऐप मामले में अब तक 175 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च, 13 गिरफ्तारियां और 74 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। एजेंसी ने 4336 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज करने का दावा किया है।
