BREAKING: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Former Minister Tej Pratap Yadav arrested!

 

 

BREAKING: JJD के प्रमुख तेज प्रताप यादव देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया.

दरअसल, वो NEET पेपर लीक के खिलाफ शनिवार को ‘बिहार बंद’ के दौरान पटना में प्रदर्शनकारियों के साथ विरोध में शामिल हुए थे.

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने इस प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया और अब उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है.

दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्र आंदोलनों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित ‘बिहार बंद’ का आह्वान किया गया था.

पुलिस ने दावा किया कि पटना के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप ने छात्रों को हिंसा के लिए उकसाया था. हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस दौरान करीब पटना से 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था.

प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए तुरंत छोड़ दिया गया, लेकिन जब शाम को तेज प्रताप सिटी सेंटर मॉल घूमने निकले तो एसपी लॉ एंड ऑर्डर की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद देर रात को ही छज्जू बाग स्थित जज के आवास पर पेशी हुई और देर रात को ही पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया.

हिरासत में लिए जाने के समय तेज प्रताप ने कहा था, “मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं और उनके लिए मरने को तैयार हूं”.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related