Congress President Mallikarjun Kharge: Kharge takes a dig at PM Modi’s video!
CONGRESS PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात बड़ा वीडियो संदेश जारी किया। PM मोदी ने साफ कहा कि पेपर लीक कोई मामूली मामला नहीं है और सरकार अब इस पर और कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को एक्स पर एक पोस्ट में टैग करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी जी आज संसद में आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा।
कांग्रेस नेता ने इसके अलावा पीएम मोदी से अन्य और कई मांगें की। खरगे ने राहुल गांधी की मांगों को दोहराते हुए कहा कि पहले छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने लाठी-डंडे-Pellet Gun का इस्तेमाल छात्रों की आवाज दबाने के लिए करवाया है उन पर कड़ी कार्यवाही कीजिए।
खरगे ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी पहले छात्रों से माफी मांगें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें तभी कांग्रेस सदन में आगे बातचीत के लिए तैयार होगी। खरगे ने कहा कि इन सबके बाद ही हम शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत बातचीत करेंगे।
