CHHATTISGARH : Iron trader arrested on charges of tax evasion of Rs 10 crore
दुर्ग. दुर्ग जिले के उतई के लोहा कारोबारी विजय यादव को स्टेट GST विभाग ने कथित तौर पर करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
GST टीम ने कारोबारी को उतई स्थित ठिकाने से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए रायपुर स्थित GST मुख्यालय लाया। विभाग के मुताबिक, लोहा और स्टील स्क्रैप कारोबार की आड़ में लंबे समय से टैक्स चोरी किए जाने की जानकारी मिली थी।
DENGUE VACCINE INDIA : भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी!
छापेमारी के दौरान अधिकारियों को टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड मिलने की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जांच में बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए टैक्स में हेरफेर के संकेत मिले हैं।
विभाग को आशंका है कि इस कथित नेटवर्क का दायरा दुर्ग, भिलाई, रायपुर और प्रदेश के अन्य जिलों तक फैला हो सकता है। अब अन्य कारोबारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां या बड़े खुलासे हो सकते हैं।
