CHHATTSGARH : 9 साल पुरानी उम्रकैद पलटी, पत्नी और प्रेमी बरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTSGARH : 9-year-old life sentence overturned, wife and lover acquitted

बिलासपुर। बिलासपुर हाई कोर्ट ने बलौदाबाजार के चर्चित हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट का बड़ा फैसला पलट दिया है। हाई कोर्ट ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

होटल सयाजी में छत्तीसगढ़ के पहले ‘स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म’ UNTO की भव्य लॉन्चिंग

मामला साल 2014 का है। अभियोजन के मुताबिक, बलौदाबाजार के एक गांव में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि मृतक की पत्नी और गांव के एक युवक के बीच कथित अवैध संबंध थे और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2015 में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की गई थी।

हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कहा कि किसी व्यक्ति को आखिरी बार आरोपी के साथ देखे जाने यानी ‘लास्ट सीन’ और कथित अवैध संबंधों के आधार पर ही हत्या का दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

FARMERS DELHI KOOCH : छात्रों के बाद अब किसानों का दिल्ली कूच! शंभू बॉर्डर सील

कोर्ट ने कहा कि ‘लास्ट सीन’ का सिद्धांत तभी लागू होता है, जब आरोपी और मृतक के साथ देखे जाने और शव मिलने के बीच का समय इतना कम हो कि किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका की संभावना खत्म हो जाए। इस मामले में मृतक का शव करीब दो दिन बाद मिला था।

हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि कथित अवैध संबंध हत्या का संभावित मकसद हो सकते हैं, लेकिन केवल मकसद अपराध का निर्णायक सबूत नहीं है। अभियोजन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की पूरी और अटूट कड़ी साबित करने में नाकाम रहा।

इसी आधार पर कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला रद्द करते हुए दोनों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related