CG DHABA VIRAL VIDEO : Dishes were being washed in the toilet!
सक्ती। सक्ती जिले के हरेठी स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कर्मचारी पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ढाबे की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
CHHATTISGARH ASSEMBLY : विधानसभा में राहुल पर बवाल!
ढाबा संचालक का कहना है कि जहां सामान्य तौर पर बर्तन धोए जाते हैं, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसलिए कुछ समय के लिए दूसरी जगह बर्तन धोए जा रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने जिले के अन्य ढाबों और रेस्टोरेंट्स की भी जांच की मांग की है। अब विभाग जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा
