CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned off under the pretext of KYC!

 

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के कुंदीकला गांव में महतारी वंदन योजना की KYC कराने के बहाने महिलाओं से लिए गए आधार और बायोमेट्रिक का कथित दुरुपयोग 113 महिलाओं के नाम पर करीब 980 बोरी खाद का फर्जी आहरण किया गया है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में महतारी वंदन योजना की KYC कराने के नाम पर महिलाओं से आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लिया गया था.

महिलाओं को बताया गया कि उनका योजना से जुड़ा काम पूरा किया जा रहा है लेकिन बाद में इसी जानकारी और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल खाद निकालने में कर लिया गया.

कई महिलाओं को इसकी जानकारी तब हुई जब किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 25 जून 2026 को कलेक्टर के नाम SDM कार्यालय और राजपुर थाने में की थी.

शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिलाओं की जानकारी के बिना उनके नाम पर खाद का उठाव किया गया है.

मामले में पुलिस ने CSC सेंटर संचालक और खाद विक्रेता सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...

STOCK MARKET CRASH: भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट! 

STOCK MARKET CRASH: Decline in Indian stock markets!     STOCK MARKET...