CG VIDHANSABHA: प्रश्नकाल में जल जीवन मिशन पर सरकार से मांगा जवाब! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Vidhansabha : Government asked for a response on Jal Jeevan Mission during Question Hour!

 

CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और कार्यवाही शुरू हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

आज सदन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विधानसभा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दिन तय करेंगे।

आज के सत्र में भाजपा विधायक भैया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकियों के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि कोरिया में कुल 928 पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसमें 751 पानी टंकी पूर्ण है और 177 टंकी अपूर्ण हैं।

सत्र विधायक अजय चंद्राकर, सुनील सोनी और राजेश मूणत ने रायपुर शहर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजधानी के लोगों को आज भी पर्याप्त मीठा पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल रायपुर भीषण जल संकट का सामना करता है और कई इलाकों में पानी की टंकियां होने के बावजूद लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।

 

इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन योजना 2016 में प्रारंभ हुई थी। 2025 में पूर्ण हो चुकी है। इस मिशन में करीब 42737.23 लाख की लागत लगी है। इस योजना से 20 वार्डों में पूर्ण रूप से और 25 वार्डों में आंशिक रूप से पेयजल उपलब्ध है। अमृत मिशन में 24 घंटे जलापूर्ति का प्रावधान नहीं था।

सत्र में रायपुर में स्मार्ट सिटी से 24*7 जल आपूर्ति को लेकर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगरोत्थान योजना और 15वें वित्त आयोग से जलापूर्ति को लेकर भी जानकारी मांगी है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीनों मदों से जारी राशि को लेकर जानकारी दी हैं अजय चंद्राकर ने कहा किसी भी वार्ड को 24*7 पानी नहीं मिला जबकि टेंडर अबव हो गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी पानी देने की बात कही गई है।

इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 14 वार्डों में 24*7 पानी देने की योजना थी इस पर काम चल रहा है। अजय चंद्राकर ने कहा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से रायपुर को पानी की कोई योजना नहीं है। तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा जल आवर्धन योजना रायपुर में संचालित थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ही शहर में जलापूर्ति करता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related