ADANI POWER PROJECT: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उठाए प्रदूषण और रोजगार के मुद्दे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ADANI POWER PROJECT: Villagers raise issues of pollution and employment at public hearing!

 

 

ADANI POWER PROJECT: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम सुपा में मंगलवार को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से आयोजित Adani Power लिमिटेड की प्रस्तावित फेज-3 ताप विद्युत परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई में विकास और पर्यावरण के मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली।

इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया। सुनवाई के दौरान परियोजना के समर्थन से अधिक विरोध के स्वर सुनाई दिए।

प्रस्तावित परियोजना के तहत अदाणी पावर लिमिटेड 2×800 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करना चाहती है। कंपनी के अधिकारियों ने दावा था कि इस परियोजना से स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

हालांकि, जनसुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में पहले से संचालित उद्योगों के कारण वायु प्रदूषण और राख की समस्या गंभीर बनी हुई है।

ऐसे में एक और बड़े ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना से पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने खेती योग्य भूमि, भूजल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर भी चिंता जताई।

ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि उद्योगों की स्थापना के समय स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में अधिकांश नौकरियां बाहरी लोगों को मिल जाती हैं।

जनसुनवाई के दौरान कुछ वक्ताओं ने पूर्व में “कोरबा वेस्ट” परियोजना के दौरान आदिवासी किसानों की जमीन से जुड़े कथित फर्जी रजिस्ट्री मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग की।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी आपत्तियों, सुझावों और पक्षों को रिपोर्ट में शामिल कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

अंतिम निर्णय संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार लिया जाएगा। फिलहाल, ग्राम सुपा की जनसुनवाई ने यह संकेत दिया है कि क्षेत्र के ग्रामीण अब किसी भी नई औद्योगिक परियोजना पर पर्यावरण, रोजगार और भूमि अधिकार जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जवाब चाहते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related