CG TRAIN DERAILMENT: मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Train Derailment: Three wagons of a goods train derailed.

 

 

 

CG TRAIN DERAILMENT: बिलासपुर जिले के कोटा में स्थित करगी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 में मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए.

इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

चश्मदीदों के अनुसार ट्रेन के नीचे जेसीबी का बकेट नजर आया. इंजन कुछ दूरी तक चलकर रुक गया.

इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे ट्रैक के आसपास कार्य चल रहा है.

कहा जा रहा है कि जेसीबी का बकेट मालगाड़ी के नीचे फंस गया और डिब्बे पटरी से उतर गए.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, RPF जवान और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच की.

प्रशासन ने रेलवे ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिरी हादसा कैसे हुआ?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related