PARLIAMENT MONSOON SESSION: सोनिया गाँधी ने बुलाई संसदीय दल की बैठक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARLIAMENT MONSOON SESSION: Sonia Gandhi calls a meeting of the parliamentary party!

 

PARLIAMENT MONSOON SESSION: संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस संसदीय दल की बैठक 16 जुलाई को दिल्ली में बुलाई गई है.

सूत्रों के मुताबिक 16 जुलाई को 11 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक होगी.

इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसदों के साथ शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होगा.

बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है और विपक्ष की रणनीति क्या होगी, इस पर विस्तार से चर्चा करना है.

कांग्रेस चाहती है कि संसद में ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए, जिनका सीधा संबंध आम जनता से है.

पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विवाद, कानून-व्यवस्था और अन्य राष्ट्रीय विषयों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी कर रही है.

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related