CG LIC Scam: Former official accused of embezzling ₹28.55 lakh!
CG LIC SCAM : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में LIC की विश्रामपुर शाखा में 28.55 लाख रुपये के कथित गबन के मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमोद कुमार लकड़ा के खिलाफ विवेचना पूरी कर विशेष न्यायालय सूरजपुर में चार्जशीट प्रस्तुत कर दिया है।
EOW के अनुसार, आरोपी पर शाखा में जमा होने वाली 28,55,968 रुपये की राशि बैंक में जमा नहीं करने और उसकी जगह कूटरचित (फर्जी) पे-इन स्लिप जमा कर रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।
इस कथित गड़बड़ी के जरिए सरकारी धन का गबन किए जाने की शिकायत सामने आई थी।
मामले का खुलासा होने के बाद शाखा प्रबंधक की शिकायत पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों की पड़ताल में गबन और अभिलेखों में हेराफेरी के आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
EOW ने मामले की विस्तृत विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत कर दिया है। अब मामले की सुनवाई अदालत में होगी, जहां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया चलेगी।
