IRAN-US DEAL: Has the US-Iran ceasefire ended?
IRAN-US DEAL: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में नाटो समिट में कहा कि ईरान के साथ हुआ युद्ध विराम समझौता खत्म हो चुका है।
ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर क्रूड ऑयल के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में ईरान के बारे में कहा कि वे बीमार लोग हैं। मैं उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि ईरान के साथ समझौते का दौर खत्म हो चुका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, नाटो, ग्रीनलैंड और स्पेन को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ किसी नए समझौते की ख्वाहिश नहीं है। मेरा मानना है कि ये मुद्दा अब खत्म हो चुका है।
राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद आखिरी घंटे में सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा टूटा। वहीं निफ्टी 550 अंक से ज्यादा गिर गया। ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है, इसलिए शेयर मार्केट में इतनी गिरावट आई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि धमकी, दबाव और जबरन वसूली का दौर खत्म हो चुका है। इससे कुछ हासिल नहीं होता। हम किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे।
