CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री साय ने आज बुलाई विधायकों की बैठक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Chief Minister Sai has called a meeting of MLAs today!

 

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विधायक दल के सचिव ने सभी भाजपा विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने सोमवार शाम लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में अगले सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन होगा। मानसून सत्र से करीब एक सप्ताह पहले पहली बार भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा, जो 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संपादन किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related