RAM MANDIR TRUST : Big upheaval in Ram Mandir Trust!
रायपुर डेस्क। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हो गया है। सोमवार को हुई अहम बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। अब पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव बनाया गया है।
BHUPESH BAGHEL PUNJAB : भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, लेकिन चन्नी ने बनाई दूरी!
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि पहले यह बैठक 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन मंदिर में चोरी के विवाद के बाद इसे 6 जुलाई को ही बुला लिया गया। उनके मुताबिक, चोरी की घटना से आहत होकर चंपत राय ने कहा था कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक उनका पद पर बने रहना उचित नहीं है।
बैठक में ट्रस्ट के नियमों के तहत दोनों के इस्तीफे को वैध माना गया। साथ ही कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। खास बात यह है कि चोरी के मामले में एफआईआर भी कृष्ण मोहन ने ही दर्ज कराई थी।
ट्रस्ट ने दान और चढ़ावे की चीजें गायब होने के आरोपों को भी खारिज किया। कोषाध्यक्ष ने दावा किया कि रजिस्टर में दर्ज सभी 2800 दान की वस्तुएं सुरक्षित हैं और रिकॉर्ड के मुताबिक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मामले की SIT जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
ट्रस्ट ने SBI की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की जांच होनी चाहिए। वहीं विपक्ष पर भी राजनीतिक माहौल बनाने का आरोप लगाया गया।
अब ट्रस्ट की अगली अहम बैठक 22 जुलाई को होगी, जिसमें SIT की अंतिम रिपोर्ट, नए पदाधिकारियों और ट्रस्ट की आगे की व्यवस्था पर फैसला लिया जाएगा।
