KORBA JEWELLERY LOOT : महिला बनकर लूट, अब गिरफ्तारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA JEWELLERY LOOT : Robbery disguised as a woman, now arrested!

कोरबा. कोरबा की ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई फिल्मी अंदाज की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक बदमाश अब भी फरार है।

आरोपियों ने वारदात के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पहले किसी को शक ही नहीं हुआ। तीनों बदमाशों में से एक सलवार-सूट पहनकर महिला बनकर दुकान में पहुंचा। अंगूठी देखने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाया और फिर कट्टा निकालकर धमका दिया। विरोध करने पर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और सोने-चांदी के गहने समेटकर भाग निकले।

CHHATTISGARH : ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की असली कहानी का आरोपी अंबिकापुर में छिपा था

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड की जांच में 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। कई जिलों में दबिश देने के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे। जेल में ही उनकी दोस्ती हुई और बाहर आने के बाद उन्होंने चोरी की बाइक और अवैध कट्टे के सहारे ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना बनाई। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related