CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पिता पर अपनी 8 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़िता की शिकायत के बाद उसकी मां ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पिता ने अपनी पत्नी से बेटी को अपने पास सुलाने के लिए कहा। पत्नी ने पहले भी दो बार बच्ची के साथ जबरदस्ती की जानकारी होने के कारण बेटी को भेजने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, आरोपी पिता जबरन बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। यह सुनकर मां ने पूरी रात जागकर सुबह होने का इंतजार किया और आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे और विकृत मानसिकता के कारण रिश्तों की मर्यादा किस तरह तार-तार हो रही है।
