DHRUV RATHEE VIDEO : राम और कृष्ण पर वीडियो को लेकर मचा बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHRUV RATHEE VIDEO : Ruckus over video on Ram and Krishna

रायपुर। यूट्यूबर Dhruv Rathee के एक वीडियो को लेकर छिड़ा विवाद अब अदालत पहुंच गया है। भगवान राम, माता सीता और भगवान कृष्ण के मांसाहार से जुड़े कथित दावों पर आपत्ति जताते हुए वीडियो हटाने की मांग की गई थी, लेकिन फिलहाल Delhi High Court ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है।

CHHATTISGARH : भाजपा नेता ने मंच पर पहनाई माला, समाज ने महिला सरपंच को किया अलग

सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि पहले तय कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। कोर्ट ने संबंधित सक्षम प्राधिकरण को शिकायत की जांच कर 15 दिनों के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है। यानी अभी वीडियो पर अंतिम निर्णय प्रशासनिक जांच के बाद ही होगा।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में किए गए दावे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना है कि ऐसी सामग्री सामाजिक विवाद और भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाना चाहिए।

CHHATTISGARH : भाजपा नेता ने मंच पर पहनाई माला, समाज ने महिला सरपंच को किया अलग

हालांकि अदालत ने फिलहाल वीडियो की सामग्री पर कोई टिप्पणी नहीं की है। न तो दावों को सही ठहराया गया और न ही गलत। कोर्ट का कहना है कि पहले शिकायत की जांच पूरी होनी चाहिए, उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

इस फैसले के बाद फिलहाल ध्रुव राठी को राहत मिली है, लेकिन अब सबकी नजर 15 दिन के भीतर आने वाले प्राधिकरण के फैसले पर टिकी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related