CG CAIT: चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स संजीव कुमार से की मुलाकात!
रायपुर: देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं कर प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यापारियों एवं आयकर विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी के नेतृत्व में चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स संजीव कुमार सौजन्य भेंट कर विभिन्न व्यापारिक एवं कर संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रदेश के व्यापारियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं आयकर संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनानेए स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने तथा व्यापारियों में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारियों को समय – समय पर सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। CAIT सदैव व्यापारियों और शासन – प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाता आया है तथा संवाद और सहयोग के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स संजीव (IRS) ने भी व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जागरूकता ही बेहतर कर अनुपालन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने व्यापारियों के लिए आयकर से जुड़े विषयों पर ब्।प्ज् के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता एवं अवेयरनेस कार्यक्रम, कार्यशालाएँ एवं संवाद सत्र आयोजित करने की सहमति व्यक्त की ताकि व्यापारियों को नवीनतम कर प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन संबंधी आवश्यक जानकारियाँ सरल भाषा में उपलब्ध कराई जा सकें और उनकी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान हो सके।
अमर पारवानी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच इस प्रकार के संयुक्त कार्यक्रम व्यापारियों में विश्वास बढ़ाने एवं भ्रम दूर करने तथा सहज एवं पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे।
CAIT प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैऩ ने विश्वास व्यक्त किया कि इस सकारात्मक संवाद एवं प्रस्तावित संयुक्त जागरूकता कार्यक्रमों से प्रदेश के लाखों व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा विभाग और व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग एवं विश्वास का संबंध और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ के अमर पारवानी, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राम मंधान, कैलाष खेमानी, दीपक विधानी, मुकेष मोटवानी, मोहन वल्र्यानी, नागेन्द्र तिवारी, अमर चंदानी, प्रकाष दरयानी, शैलेन्द्र शुक्ला, अमित गुप्ता, मनीष सोनी, नवीन शर्मा, राकेष अग्रवाल, नितिन शर्मा, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
