CG TRANSFER BREAKING : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRANSFER BREAKING : Major reshuffle in the Labour Department!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नई सूची जारी होते ही कई जिलों में जिम्मेदारियां बदल गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कोरबा, अंबिकापुर, बलरामपुर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग और बेमेतरा समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग की गई है। विभाग का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है।

नितेश विश्वकर्मा को कोरबा, एलेन मिंज को बलरामपुर, समीर मिश्रा को राजनांदगांव और भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी को कबीरधाम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवा रायपुर और रायपुर में भी महत्वपूर्ण स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

LIONS CLUB: लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण, डॉ. आरती पांडे अध्यक्ष और डॉ. रश्मि जितपुरे बनीं सचिव.

पदोन्नति के बाद विकास सरोदे को श्रमायुक्त कार्यालय नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नए जिले सौंपे गए हैं। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

अब माना जा रहा है कि इन तबादलों के बाद श्रमिक कल्याण योजनाओं, बीमा सेवाओं और श्रम कानूनों के अमल में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related