IPL TRADE DEAL: ऋषभ पंत और कुलदीप यादव में हुई  हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

IPL Trade Deal: High-profile trade deal involving Rishabh Pant and Kuldeep Yadav!

IPL TRADE DEAL: IPL के आगामी सीजन से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।

इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील ने हलचल मचा दी है और यह आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित और प्रभावशाली सौदों में से एक माना जा रहा है।

ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स में लौटना क्रिकेट जगत में एक बड़ी खबर के रूप में देखा जा रहा है। पंत ने 2016 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और इस दौरान वे टीम के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रहे।

उन्होंने दिल्ली के लिए कुल 111 मुकाबले खेले, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक मैचों में से एक है।

I 2025 मेगा ऑक्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिला था, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

यह अब तक की आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि, अब इस ट्रेड के बाद पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related