NASA EL NINO ALERT : Will El Niño disrupt India’s rainfall? NASA report raises concerns
रायपुर। देशभर में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच NASA की एक रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहा अल नीनो आने वाले महीनों में मौसम का पूरा खेल बदल सकता है।
TRANSFER BREAKING : आयकर विभाग CG-MP सर्किल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
सैटेलाइट डेटा से पता चला है कि भूमध्यरेखा के पास समुद्र का स्तर सामान्य से ज्यादा ऊंचा है, जिसका मतलब है कि समुद्र के अंदर बड़ी मात्रा में गर्म पानी जमा हो रहा है। वैज्ञानिक इसे एक मजबूत अल नीनो बनने का संकेत मान रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा स्थिति 1997 के ऐतिहासिक “गॉडजिला अल नीनो” जैसी दिखाई दे रही है। अगर यह सिस्टम और मजबूत हुआ तो दुनिया के कई हिस्सों में तापमान बढ़ सकता है और बारिश का पैटर्न पूरी तरह बदल सकता है।
BILASPUR VIRAL VIDEO : सनरूफ खोलकर युवतियों के स्टंट पर पुलिस ने की क्या कारवाई ?
भारत के लिए भी यह संकेत अहम माने जा रहे हैं। कमजोर मानसून की स्थिति बनी तो खेती, जल संकट और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हालांकि अल नीनो का वास्तविक प्रभाव उसकी आगे की तीव्रता और मौसमीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
