TRANSFER BREAKING : आयकर विभाग CG-MP सर्किल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER BREAKING : Major administrative reshuffle in Income Tax Department CG-MP circle

रायपुर. रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त CG-MP ने एक साथ 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। इस बड़े फेरबदल से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई कार्यालयों की तस्वीर बदलने वाली है।

BILASPUR VIRAL VIDEO : सनरूफ खोलकर युवतियों के स्टंट पर पुलिस ने की क्या कारवाई ?

जारी सूची के मुताबिक सबसे ज्यादा 46 निरीक्षक भोपाल, 31 रायपुर, 21 इंदौर, 10 भिलाई और 6 बिलासपुर से प्रभावित हुए हैं। वहीं रायगढ़, भाटापारा, महासमुंद और अंबिकापुर से भी एक-एक या दो-दो अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इस सूची में 19 हाल ही में पदोन्नत आयकर निरीक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को 3 जुलाई तक नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NAXAL DUMP: नक्सल डंप का भंडाफोड़; जंगल से मिला हथियारों का जखीरा!

गौरतलब है कि इससे पहले 6 जून को भी 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे। लगातार हो रहे इन फेरबदल के बाद नए वित्त वर्ष के लिए CG-MP आयकर सर्किल का नया प्रशासनिक ढांचा तैयार हो गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related