छत्रपति शिवाजी महाराज प्रकाशन समिति व विचार मंच के प्रतिनिधियों की बैठक हुई संपन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Meeting of representatives from the Chhatrapati Shivaji Maharaj Publication Committee and Vichar Manch concludes.

 

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में शनिवार की देर शाम सचिव चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्‍व में महाराष्‍ट्र से पधारे छत्रपति शिवाजी महाराज विषय विशेषज्ञों से मंडल के पदाधिकारियों की महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मपूर्व सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों, उनके जन्म के पश्चात किए गए संघर्षों, युद्धनीति, नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक दूरदृष्टि व हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए किए गए त्याग, पराक्रम और ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था।

बैठक में शिवाजी महाराज को लेकर महाराष्‍ट्र मंडल व संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल सहित विभिन्‍न शालाओं में भावी संगोष्‍ठी व स्‍पर्धाओं के संदर्भ में सविस्‍तार चर्चा की गई। बैठक में शामिल मंडल के पदाधिकारियों व महाराष्‍ट्र से आए शिवाजी महाराज विषय विशेषज्ञों को उम्‍मीद है कि अगली बैठक में विभिन्‍न आयोजनों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

शिवाजी महाराज विषय विशेषज्ञों ने बताया कि वाट्सएप, गूगल जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथित तौर पर कई भ्रामक, गलत और तथ्‍यविहीन जानकारियां दी हैं।

ऐसे में युवा पीढ़ी को शिवाजी महाराज की जीवनी, उनके व्‍यक्तित्‍व और हिंदवी स्‍वराज के लिए किए गए उनके संघर्ष की वास्‍तविक व प्रामाणिक जानकारी मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर हम महाराष्‍ट्र से बाहर आकर विभिन्‍न प्रदेशों में लोगों, खासकर बच्‍चों और युवाओं को वैचारिक संगोष्‍ठी में न केवल शिवाजी महाराज की तथ्यात्मक ज्ञानवर्धक जानकारी दे रहे हैं, बल्कि विभिन्‍न स्‍तर की परीक्षओं के माध्‍यम से उनके ज्ञान की परीक्षा भी ले रहे हैं।

हिंदी नाटक ‘शिव शौर्य’ के लेखक व निर्देशक अभिषेक बक्षी ने बताया कि बैठक में उपस्थित जनों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक इतिहास, विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान व हिंदवी स्वराज्य के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही शिवाजी महाराज को लेकर भावी आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा भी दिया।

छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य प्रकाशन समिति, महाराष्ट्र शासन के सदस्‍य गोरक्षनाथ अबुज, पवन बोंदारे, शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल के अध्‍यक्ष व छत्रपति शिवाजी महाराज साहित्य प्रकाशन समिति, महाराष्ट्र शासन के सचिव सुधीर थोरात, शिवशंभू विचार मंच के कार्यकर्ता कुणाल कांबले बैठक में शामिल रहे।

बैठक में मंडल की ओर से मुख्‍य समन्‍वयक श्‍याम सुंदर खंगन, पर्यावरण समिति के समन्‍वयक अभय भागवतकर, गणेशा जाधव पाटिल, प्रशांत देशपांडे, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी विशेष रूप उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related