Rahul Gandhi’s Raipur Visit: Rahul Gandhi’s Masterclass! He gave the mantra for victory to the district presidents!
RAHUL GANDHI’S RAIPUR VISIT: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के मिशन ‘संगठन सृजन’ को धार देने के लिए आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे।
अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित मंगल भवन में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की।
इसके बाद जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर सबसे अधिक जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना जिला अध्यक्षों की मुख्य जिम्मेदारी है। राहुल गांधी ने नेताओं को मंत्र दिया कि वे जनता के बीच जाएं और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं।
पार्टी का लक्ष्य है कि हर गांव में कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रिय रहे. इस दौरान जिला अध्यक्षों को जनसंपर्क और जनआंदोलन चलाने की बारीकियां भी सिखाई गईं।
करीब 4 घंटे के प्रोग्राम के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट के पास ही रुककर राहुल गांधी ने टपरी पर चाय पी और PCC चीफ दीपक बैज को बिस्किट खिलाया।
इस दौरान सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे।
बता दें कि अभनपुर में चल रहा शिविर पूरी तरह से गोपनीय है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए थे।
राहुल गांधी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ को लेकर बेहद गंभीर है।
