CG POSTER VIVAD: विधायक जी का चढ़ा पारा, मंत्री से शिकायत की कही बात! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG Poster Vivad: MLA’s temper flares; threatens to complain to the Minister!

CG POSTER VIVAD: बेमेतरा में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विवाद का मंच बन गया। योग दिवस कार्यक्रम के लिए लगाए गए पोस्टर में बेमेतरा और नवागढ़ क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों के फोटो तो शामिल किए गए, लेकिन साजा विधायक ईश्वर साहू का फोटो नहीं लगाया गया था।

जिसके बाद साजा विधायक ईश्वर साहू  भड़क गए और नाराज होकर मंच से उठ गए।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । कार्यक्रम के बीच हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और समन्वय पर सवाल खड़े हो गए है।

ईश्वर साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंच में मेरा फोटो नहीं था मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं इसकी उच्च स्तरीय शिकायत कर जांच कराऊंगा।

मैं इसमें किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराना चाहूंगा, लेकिन जो भी यह कार्य किया गया है वह जानबूझकर किया गया है। आयोजक अगर चाहते तो 2 घंटे में पोस्टर को बदला जा सकता था।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और काफी समझाइश के बाद वे दोबारा मंच पर लौटे और कार्यक्रम में शामिल हुए।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यशैली, प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियों के प्रति संवेदनशीलता पर चर्चा छेड़ दी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे सरकारी और सार्वजनिक महत्व के कार्यक्रम में इस तरह की चूक को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related