CHHATTISGARH : Former Chief Engineer arrested!
रायपुर. रायपुर में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर भगीरथी वर्मा को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंप दिया है।
CG MUSKAN TIWARI DEATH : रिसॉर्ट में मिली मुस्कान की लाश!
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भगीरथी वर्मा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और कई अहम रिकॉर्ड एजेंसियों के हाथ लगे थे।
RAJYA SABHA ELECTION : राज्यसभा में कांग्रेस क्लीन बोल्ड!
सूत्रों के मुताबिक, छापे में मिले दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर भगीरथी वर्मा से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में मिले तथ्यों के बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अब 10 दिन की रिमांड के दौरान EOW-ACB उनकी संपत्तियों, निवेश, बैंक लेनदेन और कथित वित्तीय अनियमितताओं की गहराई से जांच करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई और बड़े नाम और नए खुलासे सामने आ सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

