RAHUL GANDHI CG VISIT: अभनपुर में राहुल गांधी की सजेगी मास्टरक्लास,AICC ने जारी किया शेड्यूल.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

RAHUL GANDHI CG VISIT: Rahul Gandhi to hold a ‘masterclass’ in Abhanpur; AICC releases schedule.

RAHUL GANDHI CG VISIT: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होने जा रहा है।

कांग्रेस का  प्रशिक्षण शिविर अभनपुर में 20 जून से 29 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी 21 जून को नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शिविर में ट्रेनिंग देंगे और जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे।

AICC से जारी शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी 21 जून को दोपहर दो बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2:45 बजे बाय रोड सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे तक जिला अध्यक्षों को संगठन, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनैतिक एक्टिविटी पर ट्रेनिंग देंगे।

ट्रेनिंग के बाद 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यानी राहुल गांधी 4 घंटे 40 मिनट छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

इस शिविर में राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और तीनों प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी एक साथ एकजुट होकर मंच पर नजर आएंगे।

AICC के सभी राष्ट्रीय महासचिव भी शिविर में शामिल होंगे। दीपक बैज के मुताबिक यह शिविर जिला अध्यक्षों को जमीनी फीडबैक लेने, जनता से संवाद और संगठन खड़ा करने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देगा।

राहुल गाँधी जिला अध्यक्षों को मैदान पर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे। साथ ही संगठन, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनैतिक एक्टिविटी पर ट्रेनिंग देंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related