CG CRIME: ACB की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते प्रभारी SDO गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Major ACB crackdown; SDO-in-charge arrested while accepting a bribe!

CG CRIME: छत्तीसगढ़ में  EOW और ACB लगातार घूसखोरी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इस कड़ी में ACB ने बुधवार को जशपुर में  भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनोरा जनपद पंचायत में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के प्रभारी SDO संजय कुमार दिवाकर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के दोबारा 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

यह मामला मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कपरोल का है। यहां के पूर्व उपसरपंच रीतूराम यादव ने अंबिकापुर स्थित ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि वर्ष 2023-24 में मनरेगा में कराए गए संरचना निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और भुगतान के लिए प्रभारी SDO संजय दिवाकर ने 70 हजार रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर फाइल को करीब छह महीने तक लंबित रखा गया। बाद में आरोपी ने मांग घटाकर 50 हजार रुपए कर दी।

बताया गया कि 50 हजार रुपए दिए जाने के बाद विभागीय इंजीनियर के जरिए निर्माण कार्यों का मूल्यांकन तो कराया गया, लेकिन सत्यापन रिपोर्ट और बिल भुगतान के लिए फिर से 30 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी गई।

बार-बार रिश्वत मांगने से परेशान होकर पूर्व उपसरपंच ने एसीबी से संपर्क किया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप बिछाया और   जैसे ही संजय दिवाकर ने अपने मधुबन टोली स्थित घर पर 25 हजार रुपए लिए, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related