CG RAID UPDATE : DMF घोटाले में ED का बड़ा खुलासा, करोड़ों कैश बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAID UPDATE : ED makes major disclosure in DMF scam, crores of cash recovered

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाले की जांच में ED को बड़ी सफलता मिली है। 575 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई छापेमारी के दौरान 1 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

ED ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा और अंबिकापुर समेत 5 जिलों में एक साथ दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान कारोबारियों और सप्लायरों से जुड़े 9 ठिकानों की जांच की गई। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा कैश कोरबा और धमतरी के ठिकानों से मिला है।

CHHATTISGARH : ट्रैक्टर जब्त, आय बंद! किसान ने वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

जांच के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत भी मिले हैं। अब इनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि कथित घोटाले के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लाभार्थियों का पता लगाया जा सके।

KORIYA CRIME UPDATE : फॉर्च्यूनर में जिंदा जले BJP नेता, 4 आरोपी गिरफ्तार

ED को शक है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जारी DMF फंड को ठेकेदारों, सप्लायरों और बिचौलियों के जरिए दूसरी जगह डायवर्ट किया गया। जांच में सरकारी ठेकों और परियोजनाओं की मंजूरी के बदले 25 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लेने के आरोपों की भी पड़ताल हो रही है।

इस मामले में पहले भी कई बड़े नाम जांच के दायरे में आ चुके हैं। अब ताजा छापेमारी के बाद पूछताछ और आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related